कोडरमा, अप्रैल 17 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कोडरमा ध्वजाधारी आश्रम में गुरुवार को अभिभावक संघ की एक बैठक हुई। इसमें 19 अप्रैल को जिले के निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर बैठक आयोजित करने को लेकर डीसी और डीइओ के प्रति आभार जताया गया। साथ हीं डीसी से जनहित में आगे सुधार की मांग की गई ताकि अभिभावकों की जेब पर असर नहीं पड़े। वहीं डीसी से अभिभावक संघ ने मांग किया की 19 को आयोजित बैठक में जिले के सभी अभिभावकों को भी बैठक में आमंत्रित की जाए ताकि स्कूलों का हकीकत सामने आ सके। मौके पर बैठक में संघ के अध्यक्ष संजय साजन, सचिव भानू प्रताप सिंह, संरक्षक नरेंद्र सिंह चंदेल, असीम सरकार, रमेश प्रजापति, सह सचिव अंकित कुमार यादव,दीपक कुमार,सिकंदर कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.