गोपालगंज, फरवरी 17 -- कुचायकोट। एक संवाददाता बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बलथरी स्थित विद्यालय परिसर में मंगलवार को अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच नियमित संवाद अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की बैठकों से बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति, अनुशासन तथा शैक्षणिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की जाती है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव होता है। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक स्थिति, उनकी कमजोरियों और क्षमताओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही घर पर अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि विद्यालय और परिवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.