बदायूं, फरवरी 8 -- बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पीजी से 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति व प्रदर्शन रिपोर्ट अभिभावकों के साथ साझा की और घर पर बच्चों के अध्ययन में सहयोग देने के लिए उपयोगी मार्गदर्शन दिया। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि सहयोगी और समावेशी वातावरण से ही विद्यार्थी सफलता की ओर बढ़ते हैं। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अभिभावक-शिक्षक समन्वय को मजबूत शिक्षा की नींव बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.