गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- गाजीपुर। शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में सोमवार को प्रधानाचार्य उदय राज की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन किया गया। इसमें रमेश कुमार को अध्यक्ष, उदय राज को उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र नाथ राम को मंत्री, संग्राम चौरसिया को उपमंत्री और गौरव सिंह, मुन्नू राम, गिरीश चौबे, संजय पांडे, श्रवण कुशवाहा, आदित्य कुमार, नंदलाल गिरी को सदस्य नामित किया गया। बैठक में शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक स्थिति की जानकारी दी और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभिभावकों से संवाद किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कमजोर छात्रों के अभिभावकों से अलग से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। अभिभावकों ने विद्यालय में शैक्षणिक माहौल को बनाए रखने की सलाह दी। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.