मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले समेत बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए बिहार अभिभावक महासंघ ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर मुजफ्फरपुर समेत राज्य के सभी स्कूलों, प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कोचिंग संस्थानों में तत्काल गर्मी की छुट्टी घोषित करने की मांग की है। महासंघ ने कहा है कि सुबह नौ बजे ही तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है, जिससे विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है। इस विकट परिस्थिति में कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियां बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं। महासंघ ने आग्रह किया है कि समय रहते राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाते हुए सभी कोटि के शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.