रायबरेली, दिसम्बर 23 -- शिवगढ़। आदर्श कृषक विद्यालय भौसी में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति की अपील की। परीक्षा के रिजल्ट कार्ड भी वितरित किए गए। बैठक में परीक्षा में टॉप 10 की सूची भी पढ़कर सुनाई गई। मौके पर मनीराम, उधम सिंह, सुखलाल, दिलीप, राम सजीवन, राम लखन, कलावती, सरस्वती, राजरानी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...