जहानाबाद, जनवरी 13 -- मेहन्दिया, निज संवाददाता प्रखंड के मेहन्दिया स्थित विजन वर्ल्ड अकैडमी में मंगलवार को शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार ने की। इस बैठक में आए सभी अभिभावकों से पठन-पाठन की व्यवस्था पर सलाह एवं सुझाव मांगे गए। सभी अभिभावकों ने विद्यालय की पठन-पाठन व्यवस्था पर प्रसन्नता जताई। निदेशक अजीत कुमार ने सभी अभिभावकों से कहा कि बेहतर पढ़ाई के लिए घर में बेहतर माहौल का होना बहुत जरूरी है। जब तक अभिभावक घर में पढ़ाई का माहौल सही नहीं करेंगे तब तक बच्चों का सर्वांगीण विकास नहीं होगा। इसलिए पढ़ने वाले बच्चों के बीच में सदैव पढ़ाई के माहौल कैसे कायम हो, इस पर ही काम होना चाहिए एवं चर्चा होनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मीर शमसुद्दीन, अंशु मिंज, जेवियर बारा, अनिता बेसरा, अर्चना ए...