आगरा, अप्रैल 12 -- जनपद के निजी स्कूलों में मनमानी फीस व महंगी किताबों के विरोध में अभिभावकों ने डीएम मेधा रूपम के नाम ज्ञापन सौंपा है। शुक्रवार की सुबह हरवीर सिंह भारतीय व अभिभावक कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का महंगी फीस व यूनीफार्म व किताबों के नाम पर आर्थिक शोषण हो रहा है। जिसके विरोध में ज्ञापन देने आए हैं। स्कूलों को एनसीईआरटी व राज्य शिक्षा बोर्ड की पुस्तकें अपनाने के लिए कहा जाए। विद्यालयों में यूनीफार्म कम से कम तीन वर्ष तक नहीं बदली जाए। अभिभावकों को किसी भी दुकान से किताबें खरीदने की इजाजत हो। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से राघवेंद्र कुमार, समीर वर्मा, सुजान सिंह, जयसिंह, सुमित सिन्हा, उमेश कुमार आदि हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.