मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय महम्मदपुर शेख में नामांकित 550 बच्चे शुक्रवार से स्कूल आएंगे। बच्चों के भविष्य को देखते हुए अभिभावकों ने सहमति जताई है। जर्जर भवन को लेकर सोमवार से बच्चे स्कूल नहीं आ रहे थे। तीन दिनों तक शिक्षा विभाग के पदाधिकारी लगातार अभिभावकों के साथ बैठक का दौर चल रहा था। गुरुवार को शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया। शिक्षकों से बातचीत के बाद अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने को राजी हो गए। उधर, विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण स्कूल परिसर में टेंट लगवाकर शुक्रवार से बच्चों को की अर्द्धवार्षिक परीक्षा ली जाएगी। हेडमास्टर रामाकांत राम और पंकज कुमार ने बताया कि परीक्षा से बच्चे वंचित न हो, इसके लिए सभी अभिभावकों से आग्रह किया गया है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.