धनबाद, जनवरी 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता डीईओ अभिषेक झा शुक्रवार को धनबाद प्राणजीवन एकेडमी में आयोजित विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का जोश काफी अच्छा है। बस जरूरत है अभिभावकों को जागरूक होकर अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने का। विशेष पीटीएम का यही उद्देश्य है। उन्होंने शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। कार्यक्रम में गंगा, स्वर्णरेखा, कोयल एवं दामोदर हाउस के 18 बच्चे, 18 अभिभावकों एवं चार स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, नौ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बीईईओ धनबाद रीना कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के पढ़ाई के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना है। विद्यालय एवं विभाग अपने स्तर से ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.