रांची, मार्च 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से रविवार को निःशुल्क शिक्षा जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ। पूर्व पार्षद पप्पू गद्दी के डोरंडा स्थित कार्यालय में लगाए गए शिविर में अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, इच्छुक माता-पिता को मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन भरने की सुविधा प्रदान की गई। पप्पू गद्दी ने कहा कि यह पहल उन बच्चों के लिए उम्मीद की एक किरण है, जिनके माता-पिता वित्तीय समस्याओं के कारण उन्हें प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने में असमर्थ है। एसोसिएशन फॉर परिवर्तन ऑफ नेशन के वित्त सचिव शुभम राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.