रायबरेली, नवम्बर 28 -- लालगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुक्रवार को दिव्यांग विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए उन्मुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। करीब 50 अभिभावक शामिल हुए। संगोष्ठी में दिव्यांग बच्चों की देखभाल, रखरखाव, सरकारी योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। बीएसए राहुल सिंह औचक निरीक्षण पर भी पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...