कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह शनिवार को कैंपस में आयोजित किया गया। पहली बार 12वीं के बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। शुभारंभ अंतर-धार्मिक प्रार्थना से हुआ, जिसने एकता में विविधता के भाव, आपसी सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक आयोजन किए। कक्षा 12 के छात्रों की यादें ताजा की गईं। अभिभावकों की ओर से शिप्रा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने शुभकामनाएं दीं। शिक्षक विनय शर्मा, विनोद खरे, स्वदेश चतुर्वेदी, रितु सराफ, कल्पना सिंह, ज्योति कालरा, रॉकी एडविन एवं जगदीश पांडेय आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...