जामताड़ा, जनवरी 2 -- कुंडहित। शुक्रवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय में 19 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत नृत्य कविता चुटकुले भाषण के रूप में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के संस्थापक सह प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल ने कहा 2 जनवरी 2007 को विद्यालय की स्थापना हुई थी। अभिभावकों के सहयोग और विश्वास बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के अथक परिश्रम के वजह से आज हमारे विद्यालय ने क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। आज विद्यालय में विभिन्न विषयों के लिए विद्वान शिक्षक एवं शिक्षिकाएं कड़ी मेहनत कर रही है। विद्यालय में बांग्ला संस्कृत कंप्यूटर खेलकूद के अलावे चित्रकला आदि की भी विशेष शिक्षा दी जाती है, विद्...