फिरोजाबाद, जनवरी 8 -- नया सत्र शुरू होने से पहले ही अभिभावक संगठन भी सक्रिय हो गया है। अभी से प्राइवेट स्कूलों की मनमानी की शिकायत शुरू कर दी है, ताकि नए सत्र में अभिभावकों पर पड़ने वाले कमीशन के बोझ को कम किया जा सके। अभिभावक संघ के प्रशांत माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कहा है कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। अभिभावकों को एक निश्चित दुकान से किताब, ड्रेस या बैग खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है तो कई स्कूल आदेशों का उल्लंघन कर स्कूल से ही बिक्री भी कर रहे हैं तो हर शैक्षिक सत्र में बिना सक्षम अनुमति के मनमाने ढंग से फीस वृद्धि की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.