अयोध्या, अगस्त 21 -- अयोध्या। मशहूर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन गुरुवार को अयोध्या पहुंची। उन्होंने हनुमानगढ़ी में जाकर माथा टेका और फिर राम जन्म भूमि में पहुंच कर रामलला का भी दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मीडिया से संक्षिप्त भेंट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर दर्शन पूजन करके लगा बहुत अच्छा। मैं प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी का धन्यवाद करना चाहती हूं , जिनकी वजह से श्रीराम जन्मभूमि पर इतना सहज दर्शन सुलभ हो सका है। उन्होंने कहा कि भगवान का दर्शन करके मन बहुत प्रसन्न हुआ और आनंदित है। ऐसा लगा कि रामलला का दर्शन करके जन्म सफल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.