सहारनपुर, जनवरी 2 -- अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उत्तराखंड पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में गुरुवार रात उनके घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया है। अभिनेत्री पर उत्तराखंड के कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं और पुलिस उन्हें बयान देने के लिए बुला रही है। उर्मिला हाल ही में उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने के बाद ज्यादा चर्चाओं में आयी है। सूत्रों की मानें तो अभिनेत्री पिछले कई दिनों से लापता है, उनके घर पर भी ताला लटका मिला। गौरतलब है कि अंकिता के हत्याकांड में न्याय की मांग करते हुए उर्मिला ने 29 दिसंबर को फेसबुक पर लाइव आकर भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए गंभीर बयान दिए थे और बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही वह लापता है। लाइव वीडियो में उर्मिला न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.