बिजनौर, फरवरी 13 -- अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण और फिरौती वसूली के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। शहर कोतवाली पुलिस ने संगठित गिरोह के दस सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब हो कि 20 नवंबर 24 को इवेंट के नाम पर अभिनेता मुश्ताक खान को दिल्ली से बुलाकर उनका अपहरण किया गया था। इसके बाद उन्हें बिजनौर में बंधक बनाकर रखा गया और डरा-धमकाकर 2.20 लाख रुपये की फिरौती वसूली गई थी। घटना के बाद अभिनेता के इवेंट मैनेजर ने शहर कोतवाली में अपहरण और फिरौती वसूली की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना की विवेचना में बिजनौर निवासी एक पूर्व सभासद सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल आरोपी जमानत पर बाहर आए हुए हैं। -- दस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.