चंदौली, अप्रैल 6 -- धीना।अविकास खंड बरहनी अंतर्गत स्थित ग्राम सभा इमिलिया में रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से शनिवार को महान अभिनेता पद्मश्री दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित रहे मनोज कुमार को श्रद्धाजली दी गई। वक्ताओं ने कहा कि मनोज कुमार ने फिल्म की दुनिया में बेहतरीन काम किया। उन्होंने अपने अभिनय से न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि देश और समाज को सार्थक संदेश भी दिया। इस अवसर पर समिति के मंत्री अरविंद पांडेय, सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गुड्डू, लल्लन बिंद, मेजर शर्मा, बृजेश बारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.