वाराणसी, सितम्बर 30 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। छावनी स्थित एक होटल में आयोजित डांडिया कार्यक्रम के निरस्त होने पर मंगलवार शाम वहां पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया। एसीपी नितिन तनेजा और इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने आयोजन की अनुमति नहीं होने की जानकारी देकर उन्हें लौटाया। मौके पर देर रात फोर्स तैनात रही और वहां पहुंचने वालों को समझाकर वापस कर रही थी। होटल डी पेरिस में मंगलवार शाम डांडिया 'गरबा रास महोत्सव .5 का आयोजन था। इसके लिए भोजपुरी गायक, कलाकार पवन सिंह समेत अन्य कई मशहूर गायकों और डीजे के नाम पर बुक माई शो से ऑनलाइन, मैनुअल करीब 2500 टिकट बेचे गए थे। इससे करीब 12 से 15 लाख की आमदनी हुई थी। जबकि कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी। सोशल मीडिया पर वायरल कार्यक्रम की तस्वीर में आयोजन के लिए 30 सितंबर और पहली अक्तूबर की शाम छह से रात 10 बजे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.