लखनऊ, दिसम्बर 18 -- फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को लखनऊ में नेशनल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। इस दौरान लखनऊ से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को साझा किया। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स पर भी छात्रों के साथ बात की। नवाजुद्दीन ने छात्रों को खुद पर हमेशा भरोसा रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि रात अकेली है कि पहले पार्ट में मेरा किरदार जटिल यादव इसलिए ज्यादा क्रीम लगाता था ताकि उसका रंग साफ दिखे। ऐसे ही कॅरियर के शुरुआती दौर में मैं खुद को गोरा दिखाने के लिए बहुत क्रीम लगाता था लेकिन सफलता रंग रूप पर निर्भर नहीं होती। सफलता प्रतिभा-अनुशासन से मिलती है। नवाजुद्दीन ने लखनऊ में ही रंगमंच की पढाई की है। उन्होंने बीएनए से डिप्लोमा किया है। उन्होंने कहा कि आज लखनऊ बहुत बदल गया है। अब विकास दिखत...