नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। त्रिवेणी कला संगम ऑडिटोरियम में मंगलवार की शाम बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र को एक भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। त्रिवेणी कला संगम और थ्री आर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शीर्षक था, धर्मेंद्र : पल-पल दिल के पास तुम रहते हो.। गायक देवानंद झा ने धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्मों के सदाबहार गीतों को संजीदगी और भाव से गाया कि दर्शक झूम उठे। लेखक-निर्देशक-प्रस्तुतकर्ता निधिकांत पांडेय ने हर गीत के पहले उससे जुड़ी फिल्म और धर्मेंद्र की यादें साझा कीं। निर्माता सोहैला कपूर और अनुराधा डार के साथ लाइट्स एवं प्रोजेक्शन की जिम्मेदारी बुरहान कुरैशी ने संभाली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...