वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी। छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से होने वाली साप्ताहिक वरुणा संध्या दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के नाम रही। कैंटोंमेंट स्थित नेहरू पार्क में हुए आयोजन में तनुज कुमार ने उनके लोकप्रिय गीत सुनाएं। शांभवी सेठ ने उनके हिट गीतों पर कथक नृत्य किया। कलाकारों को प्रमाणपत्र सोसाइटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...