प्रयागराज, जनवरी 2 -- सांस्कृतिक संस्था अभिनव की ओर से शुक्रवार को 48वां स्थापना दिवस समारोह काला दांडा स्थित कार्यालय में मनाया गया। चित्रकार रवींद्र कुशवाहा ने प्रयागराज में रंगमंच की गंगा-कितनी पावन, कितनी पतित विषय पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ रंगकर्मी सुबोध सिंह, गुरुविंदर सिंह, राकेश वर्मा, प्रमिल अस्थाना व अजय मुखर्जी ने भी अपनी बातें रखीं। इस मौके पर ऋचा शुक्ला, अभिषेक सिंह, प्रतिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...