देहरादून, फरवरी 7 -- देहरादून। शिवालिक एकेडमी में शनिवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और कविता पाठ की प्रस्तुतियाँ दीं। विभिन्न खेलों, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर दौर के बाद अभिनव रमोला को मिस्टर शिवालिक और जेसमिथा पिंटो को मिस शिवालिक चुना गया। समारोह में हेड बॉय प्रिंस भंडारी एवं हेड गर्ल जया दास ने संबोधन किया। "स्टार्स ऑफ शिवालिक एकेडमी" के अंतर्गत सुमित झा (द रिलाएबल लीडर), वंश राणा (द आइडियल लर्नर), जेसमिथा पिंटो (क्वीन ऑफ कलर्स) और प्रियंशी रावत (क्रिएटिव एक्सीलेंस विद रिस्पॉन्सिबिलिटी) को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी त्यागी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...