कन्नौज, अप्रैल 5 -- गुगरापुर/कन्नौज। देश के मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे। उनके निधन से फिल्म जगत में ही नहीं बल्कि उनके प्रसंसकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मनोज कुमार को उनके यादगार अभिनय और देशभक्ति से भरी फिल्मों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। सिनेमा जगत के दिग्गजों में शुमार मनोज कुमार ने अपने अभिनय करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें ''उपकार'', ''पूरब और पश्चिम'', ''शोर'' और ''क्रांति'' जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्हें 1992 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पद्म श्री, और 2015 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उनकी फिल्में न केवल मनोरंजन का साधन थीं, बल्कि वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का भी प्रयास करती थीं।मनोज कुमार के निधन पर उनके प्रशंसकों ने शोक प्रकट किया है। लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.