देवरिया, फरवरी 6 -- बनकटा, हिन्दुस्तान संवाद। बुद्ध पीजी कॉलेज रतसिया कोठी में गुरुवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के दीप को प्रज्वलित कर उच्च शिक्षा को नई दिशा देने वाले शिक्षाविद् डॉ तेज प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण अंचल में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को सुलभ कराने में डॉ तेज प्रताप सिंह का योगदान अप्रतिम है। हाल ही में उन्हें हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा दूसरी बार सम्मानित किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। वक्ताओं ने कहा कि डॉ तेज प्रताप सिंह का जीवन शिक्षा के प्रति अडिग समर्पण, दूरदृष्टि और मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण है। ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने का उनका स...