रामगढ़, दिसम्बर 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड कुरमी महासभा बलसगरा पंचायत के सदस्यों ने गुरुवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। समारोह में झारखंड कुरमी महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह मुख्य संरक्षक कुमेश्वर महतो और युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव गुलचंद महतो को बुके देकर शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लालधन महतो, मंगलदेव महतो, सुदर्शन महतो, मुखिया सुदर्शन भुईयां, उपमुखिया किरण देवी, अशोक महतो, बचनदेव महतो, बैजनाथ महतो, करण कुमार, प्रकाश महतो, किशोर महतो, नारायण महतो, ब्रह्मदेव महतो, मिथुन, मोतीलाल सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...