निज संवाददाता, अप्रैल 5 -- नवगछिया के अभिनंदन मंडल मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दावा किया है कि अभिनंदन के पिता पोखरी मंडल ने ही बेटे की हत्या करवाई क्योंकि वो संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। अभिनंदन पोखरी मंडल की पहली पत्नी का बेटा है जबकि पोखरी ने दूसरी शादी कर ली थी। पिता पोखरी मंडल ने पुलिस से कहा कि पहली पत्नी 20 साल से अभिनंदन के साथ अपने मायके में ही रहती है। एसडीपीओ ओम प्रकाश ने टीम के साथ गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले का खुलासा किया। एसडीपीओ ने बताया कि 14 जुलाई 2024 को महिला ने परबत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि उसके 26 वर्षीय पुत्र अभिनंदन मंडल को एक रिश्तेदार छोटू कापड़ी निवासी परबत्ता बुलाकर अपने घर ले गया। तब से अभिनंदन वापस नहीं लौटा है। पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.