महाराजगंज, जून 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने निचलौल क्षेत्र के ग्राम गौरा निपनिया निवासी अभिनंदन कुमार पांडेय उर्फ राजा को पार्टी के जिला कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। जिलाध्यक्ष ने यह जिम्मेदारी जिला सपा कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर सौंपी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...