मधुबनी, फरवरी 1 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बेला देवड़ा गांव में जबसे अंधराठाढ़ी बगेवा गांव के अभिनंदन यादव का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। हर आंख नम है और लोगों में गुस्सा भी साफ झलक रहा है। मृतक के फूफा उपेंद्र यादव ने बताया कि अभिनंदन पहली बार उनके यहां श्राद्ध कर्म में आया हुआ था। जो अपयश लगना था लग गया। वह किस मुंह से पीड़ा बताए। किसे दोषी माने। उसने घटना करते नहीं देखा। शनिवार को संपीडन के बाद अभिनंदन गांव के ही सुखी यादव के दरवाजे पर अन्य रिश्तेदारों के साथ सोने चला गया था। उपेंद्र यादव ने यह भी कहा कि शनिवार रात को अभिनंदन शौच के लिए जो निकला, पर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों को लगा कि वह कहीं आसपास ही होगा। सुबह होते ही चिंता बढ़ गई। दिनभर खोजबीन के बाद दोपहर में उसका शव आम के बगान में मिलने से सभी सन्...