धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया हजारीबाग मंडल आयोजित अभिकर्ता स्वाभिमान दिवस सह मंडलीय कार्यकारी सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने एलआईसी अभिकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि अभिकर्ता बीमा जागरूकता के वाहक हैं। आमजन के आर्थिक सुरक्षा कवच को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने अभिकर्त्ताओं के अधिकार, स्वाभिमान एवं संगठनात्मक एकता को समय की आवश्यकता बताया। सम्मेलन में एलआईसी अभिकर्ताओं के हितों की सुरक्षा, संगठन को और सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर फेडरेशन के सदस्य समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.