लोहरदगा, दिसम्बर 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको,लोहरदगा में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सचिव इन्द्रजीत भारती द्वारा मां भारती समेत ईसा मसीह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। प्रभु यीशु के जन्म की घटना का जीवंत चित्रण सुप्रिया और अन्य छात्राओं द्वारा किया गया। बाइबिल पाठ सुधा के द्वारा और सांस्कृतिक नृत्य नेहा के द्वारा पेश किया गया। अंधेरिया रतिया गीत पर पर अनुशिका द्वारा, जाड़ा महीना पर अंकित द्वारा, येशुआने वाला गीत पर सुधा और साल में एक बार गीत पर श्रेया समूह द्वारा प्रस्तुति दी गई। सचिव इंद्रजीत भारती ने अपने संदेश में कहा कि अभाव में जन्म लेकर मानवता के लिए सूली पर चढ़ने वाले प्रभु इस से हमे सीख लेनी चाहिए। सभी धर्म में जिन भी अराध्य को हम पूजते हैं, उनका जीवन महलों क...