शामली, जनवरी 5 -- सोमवार को शहर के बुढ़ाना रोड स्थित आनंद भवन में अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ की एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल पांचाल ने शहर के प्रमुख समाजसेवी व सभासद सेठपाल पांचाल को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। सोमवार को आयोजित बैठक में सम्पूर्ण विश्वकर्मा समाज के धीमान, जांगिड, पांचाल, टांक आदि की संस्था को एकजुट करने का आहवान किया गया। बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल पांचाल ने कहा कि समाज को एकजुट करने का सभी को प्रयास करना चाहिए। समाज में फैली बुराईयों को दूर करे और बच्चों को शिक्षित करे। इस दौरान उन्होने शामली के प्रमुख समाजसेवी सेठपाल पांचाल को प्रदेश अध्यक्ष, विनोद पांचाल को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया। जिनका सभी ने फूल मालाऐं पहनाकर स्वागत किया। साथ ही राष्ट्रीय कार्...