शामली, जनवरी 14 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झिंझाना नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में बलवंती कन्या इंटर कॉलेज, झिंझाना में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रपाल तोमर ने की, जबकि मुख्य वक्ता अभाविप के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक वैभव ऐरन रहे। नगर मंत्री अंश मित्तल व कार्यक्रम संयोजिका अंशिता शर्मा उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता वैभव ऐरन ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का दिन है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश था कि उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक मत रुको। आज के युवाओं को नकारात्मक सोच, आलस्य और नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.