दरभंगा, मार्च 16 -- दरभंगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा नगर इकाई की ओर से दरभंगा जंक्शन परिसर में भोजन वितरण का कार्यक्रम किया गया। शाम सात से रात 10 बजे तक कार्यकर्ताओं ने भोजन बांटा। इसमें सैकड़ों की संख्या में स्टेशन पर रुके यात्रियों ने भोजन ग्रहण किया। विभाग संयोजक राहुल सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र हित से लेकर समाज हित राष्ट्र हित के लिए कार्य करती है। दरभंगा नगर इकाई की ओर से दरभंगा जंक्शन पर भोजन वितरण किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रितेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा समाज के लिए तत्पर रहती है। होली पर भोजन वितरण किया गया है। नगर मंत्री शास्वत स्नेहिल ने कहा कि अभाविप से जुड़ना समाज और राष्ट्र निर्माण में निस्वार्थ सेवा से जुड़ना ...