बदायूं, जनवरी 14 -- बदायूं। अभाविप नगर इकाई सहसवान द्वारा समाज सेवा के संकल्प के साथ एक दिवसीय निशुल्क मेडिविजन कैंप आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक सुधांशु अत्रि और प्रांत सह मंत्री संजय गुप्ता ने किया। कैंप में वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा सैकड़ों नागरिकों, महिलाओं और विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान रक्तचाप, शुगर व सामान्य रोगों का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। प्रांत सह मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि अभाविप राष्ट्रहित के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को सदैव तत्पर है। इस मौके पर जिला विस्तारक अरुण सूर्यवंशी,नगर मंत्री संजीव, जितेंद्र यादव, अमरपाल, अखंड प्रताप सिंह, रवेंद्र यादव, आरंभ सिंह और शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...