कटिहार, जनवरी 13 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शहर के महेश्वरी एकेडमी इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में केबी झा महाविद्यालय के प्रो. विनय पांडे एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. जितेश मौजूद थे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य आशीष झा, विभाग सहसंयोजक विक्रांत सिंह, जिला संयोजक रोहन, नगर मंत्री राजा यादव, नगर सह मंत्री अमित गुप्ता एवं मोनू यादव,विशाल सिंह,जय,राहुल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य आशीष झा ने किया । उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...