भागलपुर, जुलाई 17 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने बुधवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। यह आयोजन स्थापना दिवस और विद्यार्थी पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया। एसएफडी प्रमुख कुणाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सतत और सुरक्षित भविष्य की नींव है। कॉलेज इकाई अध्यक्ष सुमित सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए छात्रों और युवाओं को भी सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। कार्यक्रम में बीसीए विभाग की शिक्षक नेहा अख्तर, इसाक, संजीत के अलावा नगर सह मंत्री सोहम शुभम, लक्ष्मण, चुनमुन सिंह, सृष्टि, हर्ष, केतन एवं अबनिश जगजीवन सहित कई उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.