दरभंगा, दिसम्बर 5 -- दरभंगा। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चल रहे अखिल भारतीय गृह संपर्क अभियान के क्रम में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से लनामिवि एवं संस्कृत विवि परिसर में गृह संपर्क अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों कुलपतियों सहित विभिन्न पदाधिकारियों से मिलकर संघ शताब्दी वर्ष का संदेश पत्रक तथा संघ की पुस्तकें भेंट की। अभाविप उत्तर बिहार के प्रांत शोध कार्य संयोजक सह लनामिवि के पूर्व छात्रसंघ महासचिव उत्सव पराशर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी एक राष्ट्रीय उत्सव है। पिछले 100 वर्षों में संघ ने भारतीय समाज को संगठित कर राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण और सेवा भाव की जो अलख जगाई है, उसे विश्वविद्यालय जैसे बौद्धिक केंद्रों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। यह संपर्क अभियान उसी संकल्प का हिस्सा है। मौके प...