बलिया, मार्च 9 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रसड़ा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को मथुरा पीजी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता व संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अथिति वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी स्वाती सिंह ने महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा के बारे में बताया कि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुरुषों का होना चाहिए। कहा कि इस समय महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं, चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र, खेल का क्षेत्र या राजनीति का क्षेत्र हो हर जगह महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं। साथ ही देश को एक नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। इस दौरान प्रभागीय वन अधिकारी ने निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान सिंह प्रथम स्थान, संजना प्रजापति द्वितीय स्थान व सिंपल यादव को तृतीय स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.