अमरोहा, अक्टूबर 10 -- अमरोहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को जेएस हिन्दू कालेज में हुई। प्रांत संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आगामी महीनों में जिला अभ्यास वर्ग, मिशन साहसी व वर्तमान में चल रहे महाविद्यालय सदस्यता अभियान के संबंध में जानकारी दी। विभाग संगठन मंत्री दिवाकर, जिला संयोजक यश बंसल, नगर मंत्री प्रिंस सैनी ने भी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान अपिल चौधरी, सोबित मांगट, मनु चौधरी, आले खान, हर्ष यादव, अनुज सैनी, आयुष सैनी, हम्माद कुरैशी, मुस्कान माथुर, राधिका यादव, मानसी, आकांक्षा यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.