सीवान, फरवरी 20 -- सीवान। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय से अभाविप का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन देकर मैरवा में कथित अवैध छापेमारी मामले में अविलंब कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में प्रशासनिक स्तर पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता, संयोजक वेद प्रकाश चौहान, गोलू दुबे, पवन कुमार, मुरारी कुमार, राहुल कुमार, अमन कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...