गिरडीह, दिसम्बर 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अभाविप झारखंड के 26वें प्रदेश अधिवेशन के अवसर पर परिषद के नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को गिरिडीह स्थित विक्रमादित्य क्लासेस में मंगलवार को सम्मानित किया गया। अभाविप के नवदायित्वान में मंटू मुर्मू (प्रदेश सह मंत्री), अनीश राय (प्रदेश एसएफडी सह प्रमुख) एवं ऋषि त्रिवेदी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) को भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। इस दौरान संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अभाविप ने जिनको जो भी दायित्व सौंपा है, उसका वे निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। आशा ही नहीं पूरी उम्मीद है कि नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति के अनुरूप छात्रहित एवं राष्ट्रहित में समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में कुमार गौरव, कुंदन सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.