रामगढ़, दिसम्बर 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। गढ़वा में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 26 वें झारखंड प्रदेश अधिवेशन में रामगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। इस अधिवेशन में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व उल्लेखनीय रहा। अधिवेशन के दौरान रामगढ़ जिला अंतर्गत भुरकुंडा नगर के नगर सह मंत्री पिंटू मुंडा को झारखंड प्रदेश का जनजाति छात्र प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके साथ ही रीना बेदिया, पुनीत कुमार, राहुल महतो और राहुल रजक को झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर रामगढ़ जिला के जिला संयोजक सुदीप कुमार, रामगढ़ नगर के नगर मंत्री यशपाल कुमार, भुरकुंडा नगर के नगर मंत्री अभिनव यादव, गोला नगर ...