रांची, जून 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), रांची महानगर की ओर से रविवार को यशवंत स्मृति भवन प्रांत कार्यालय में सदस्यता अभियान के लिए विशेष सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन महानगर मंत्री तुषार दुबे और प्रांत मीडिया संयोजक गुड्डू राय ने किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सदस्यता अभियान की रूपरेखा तय करना, प्रशिक्षण देना और रणनीति बनाना था। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सदस्य दिशा दित्या ने महानगर सदस्यता प्रमुख के साथ मिलकर सदस्यता टोली की घोषणा की, जिससे सदस्यता कार्य को संगठित गति मिल सके। गुड्डू राय ने सदस्यता अभियान की विशेषताओं, उद्देश्यों और कार्यपद्धति की जानकारी दी। मौके पर अभाविप के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नव प्रवेशी छात्र उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.