जमुई, दिसम्बर 15 -- झाझा, नगर संवाददाता। अभाविप झाझा के कार्यकर्ताओं ने नई इकाई का गठन किया। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई झाझा के कार्यकर्ताओं ने अभाविप के स्थानीय कार्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें वर्ष 2024 - 25 की इकाई को भंग कर नई इकाई 2025 - 26 की घोषणा की गई तथा कार्यकर्ताओं को दायित्वों का बोध कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अभाविप जिला प्रमुख डॉ राकेश पासवान, नगर उपाध्यक्ष शिव कुमार पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेश भारती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रवीण सूर्य, अभाविप पूर्व कार्यकर्ता धीरज कुमार, सूरज बर्णवाल, हरिनंदन प्रजापति ने सम्मिलित रूप से स्वामी विवेकानंद तथा मां शारदे के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मौके पर जिला प्रमुख डॉ राकेश पासवान ने पुरानी इकाई को भंग करते हुए नई इकाई...