गिरडीह, अगस्त 14 -- गिरिडीह। अभाविप गिरिडीह के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें खूब देशभक्ति के नारे लगे। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा को लेकर अभाविप के कार्यकर्ता झंडा मैदान में जमा हुए। यहां से बैनर, हाथों में तिरंगा लेकर निकले। इस दौरान 75 फीट का लंबा तिरंगा लेकर छात्र-छात्राएं चल रहे थे और भारत माता का जयकारा लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा झंडा मैदान से निकलकर अंबेडकर चौक, टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, पदम चौक, शिव मोहल्ला, बड़ा चौक, गांधी चौक, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए एकाडेमी मैदान में समाप्त हुई। कार्यक्रम में अभाविप के शोध प्रमुख कृष्णा त्रिवेदी, जिला संयोजक सह प्रदेश जनजाति सह कार्य प्रमुख मंटू मुर्मू, विभाग संयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.