भागलपुर, जनवरी 12 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) भागलपुर इकाई द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर युवा जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा गोशाला से शुरू होकर होकर कोतवाली चौक, दवाई पट्टी, स्टेशन चौक, परिषद कार्यालय, होते हुए कोतवाली चौक पर संपन्न हुई। इस मौके पर काफी संख्या में युवा उमड़े। इस अवसर पर अभाविप प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का संपूर्ण जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने 'उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत' का संदेश देकर युवाओं को आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाया। आज का युवा यदि उनके विचारों को आत्मसात करे तो देश के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिल सकती है। राष्ट्रीय छात्र दि...