दरभंगा, दिसम्बर 25 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आगामी तीन से पांच जनवरी तक गोपालगंज में आयोजित हो रहे उत्तर बिहार के 67वें प्रांत अधिवेशन का पोस्टर विमोचन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक प्रियांशु चौधरी ने कहा कि अभाविप ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो कि हर वर्ष प्रांत अधिवेशन का आयोजन करता है। अधिवेशन में उत्तर बिहार प्रांत के 36 सांगठनिक जिलों के अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों व कॉलेजों से एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं व शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे। जिला संयोजक नवनीत चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हर साल शैक्षणिक एवं राष्ट्रीय विषय पर विमर्श के लिए अधिवेशन आयोजित करती है। जहां सभी इकाई से अपेक्षित कार्यकर्ता भाग लेकर सालभर के गतिविधियों पर विचार विमर्श...